| questions | | id | "458" |
|---|
| messages | | column-1 | "विरोध" |
|---|
| column0 | "तटस्थ" |
|---|
| column+1 | "समर्थन]" |
|---|
| text | "'''''निधि प्रसार समिति चुनाव 2015 (पांच पद रिक्त)'''''" |
|---|
|
|---|
| options | | id | "459" |
|---|
| messages | | text | "{{Fdc candidate links|Violetova|Snezhana Shtrkovska|Wikimedia CEE 2014 (2014-12-21) 007.JPG|"साझा ज्ञान ही वह धन और स्वतंत्रता है जिसकी हमें जरूरत है। इसके साथ सब कुछ मिल जाएगा।"}}" |
|---|
|
|---|
|
| id | "460" |
|---|
| messages | | text | "{{Fdc candidate links|Tanweer Morshed|Tanweer Morshed|User Tanweer.jpg|मेरी राय में, FDC की प्रमुख जिम्मेदारी दानदाताओं द्वारा Wikimedia सहयोगियों के लिए दी गयी धनराशि का पारदर्शी और तार्किक आवंटन करना, और इस तरह Wikimedia आन्दोलन को दुनिया भर में स्थायी बनाना है. FDC के समक्ष निधियों के उचित आवंटन के द्वारा सभी सहयोगियों के बीच आन्दोलन को मजबूत बनाना और आन्दोलन के मिशन लक्ष्यों पर अडिग रहते हुए, नौकरशाही संबंधी ज्वलंत मुद्दों से निपटने की चुनौतियां हैं. FDC के एक सदस्य के रूप में, मैं निम्नलिखित मुद्दों पर काम करना चाहता हूं:
* संस्था की मांग और इसपर विस्तृत Wikimedia समुदाय की ओर से आयी सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनो टिप्पणियों को ध्यान में रखते हुए निधीयन प्रस्ताव का बेहतर आकलन करना. आन्दोलन के मिशन लक्ष्यों के क्रियान्यवन की दिशा में अनुदान देने की प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए जैसे अनुदान लेने वाले और देने वाले के द्वारा सामान्य वक्तव्य पर सहमति हो.
* यह सुनिश्चित करना कि अनुदान मांगने वाली संस्था को जातीयता संबंधी मसलों पर किसी प्रकार के भेदभाव का सामना नहीं करना पड़े.
* पात्र संबंद्ध संस्थाओं को समुदाय सदस्यों से प्राप्त इनपुट के साथ उचित एवं रचनात्मक मार्गदर्शन के द्वारा सशक्त बनाना.
मैं Wikimedia बांग्लादेश का संस्थापक बोर्ड सदस्य हूं और इसकी शुरुआत से ही इसके कार्यक्रमों के प्रबंधन और आयोजन में शामिल रहा हूं. मैंने सांगठनिक प्रभाविता संबंधी अनुभव प्राप्त किया है और मैं इन अनुभवों का इस्तेमाल FDC के लिए करना चाहूंगा.}}" |
|---|
|
|---|
|
| id | "461" |
|---|
| messages | | text | "{{Fdc candidate links|Chsh|Shawn Chen|User_Chsh_Dubai_30_Dec_2014.jpg|अभिवादन! मैं लम्बे समय से Wikimedia मंच का उपयोग करता रहा हूं और फाउण्डेशन के मिशन और उसकी दृष्टि का तहेदिल से समर्थन करता हूं. मैं समझता हूं कि Wikimedia की रणनीतिक योजना को संचालित करने में मदद लिए, WDC सदस्य के रूप में अपना समय देना मेरे कौशल और विशेषता का सर्वश्रेष्ठ उपयोग होगा. इसके अलावा, मैं केवल NA क्षेत्र का प्रतिनिधित्व नहीं करता, बल्कि आंशिक चीनी और आंशिक फारसी होने के कारण मेरी पृष्ठभूमि भी विविधतापूर्ण है (साथ ही परिवार में अंग्रेजी, फ्रांसीसी, और स्पेनिश भी बोली जाती है).
फाउण्डेशन के पास अनुदान प्रदान करने जरिए एक अर्थपूर्ण, विश्वव्यापी प्रभाव उत्पन्न करने का शानदार अवसर है, लेकिन यह इस निर्भर करता है कि Wikimedia समुदाय और FDC इन निधियों का प्रभावी तरीके से उपयोग करना सुनिश्चित करें. मैं समुदाय को जोड़ूंगा और निम्नलिखित कार्यों पर विशेष जोर दूंगा:
* सहायता निधि संबंधी उन आग्रहों का समर्थन करना, जोकि Wikimedia मिशन से जुड़े हों और पंचवर्षीय रणनीतिक योजना का हिस्सा हों, विशेष रूप से उस योजना का जिसका विश्वव्यापी प्रभाव है.
* निवेश पर उनके संभावित लाभ के अनुसार अनुप्रयोगों की समीक्षा करना और गहन मूल्यांकन करना.
* यह सुनिश्चित करना कि FDC ढांचे द्वारा रेखांकित जिम्मेदारी और नैतिक प्रोटोकॉल का पालन किया गया है.
* FDC के भीतर अपने प्रदर्शन का सार्वजनिक तौर पर स्व-मूल्यांकन करना और यहां स्थापित अपेक्षाओं से स्वयं की तुलना करना.
* यह सुनिश्चित करना कि FDC टीम प्रभावी तरीके से काम करे और अपेक्षतया बड़े Wikimedia संगठन के साथ उचित तरीके से संवाद स्थापित करे. मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि सभी सही प्रश्न पूछे जाएं और यह कि समूह-विचार को रोका जाए.}}" |
|---|
|
|---|
|
| id | "462" |
|---|
| messages | | text | "{{Fdc candidate links|Itzike|Itzik Edri|Behind the transparent scenes of Wikipedia - Meeting of value (22).JPG|'''FDC आन्दोलन का कार्यकारी बल है. उनके निर्णय संगठन के विकास और समूचे आन्दोलन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं.'''
मैं इस प्रकार की सामुदायिक समिति के बड़े समर्थकों में से एक रहा हूं. इस आंदोलन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने की थी और वे ही इसे संचालित करते हैं, जोकि आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं. WMIL के अध्यक्ष के रूप में मैंने पहले चरण से प्रक्रिया में भाग लिया, एक अनुदानग्राही के रूप में पूरी तौर पर शामिल हुआ लेकिन आवश्यकता पड़ने पर इसकी आलोचना भी की. मुझे खुशी है कि कई वर्षों से मेरे प्रस्तावों को सभी के लिए बेहतर बनाते हुए उन्हें लागू किया जाता रहा है. उनमें से एक प्रस्ताव है अनुदानग्राही को फैसलों के बारे में विस्तृत फीडबैक उपलब्ध कराने की आवश्यकता. यह समिति के प्रमुख लक्ष्यों में से एक होना चाहिए - केवल अनुदान राशि संबंधी फैसले तक पहुंचना ही नहीं, बल्कि संबद्ध संस्थाओं को शिक्षित करने के क्रम में उनके साथ ज्ञान और सर्वश्रेष्ठ व्यवहार को साझा करना भी.
'''हम अन्य फाउण्डेशन की तरह नहीं हैं -- हमारे अनुदाग्राही हमारे आन्दोलन का हिस्सा हैं.''' हमारे निर्णय पेशेवर ही नहीं, बल्कि प्रभावी और उनके लिए सहायक होने चाहिए. हमें व्यक्तिगत रूप में नहीं बल्कि आन्दोलन के रूप में प्रभावी और पारदर्शी तरीके से साथ मिलकर काम करते हुए और अधिक एवं विविधतापूर्ण अनुदानग्राहियों की तरफ लक्षित करना होगा. ऐसी स्थिति में धन की भयंकर बर्बादी होती है जब एक संगठन उसी संरचना को विकसित करने के लिए धन खर्च कर रहा हो जिसे दूसरा संगठन भी विकसित कर रहा है. दुनिया में ज्ञान को मुफ्त और ज्यादा पहुंचयोग्य बनाने के मद्देनजर हमारा भविष्य उज्ज्वल है, और '''हमें इसे साथ मिलकर करना चाहिए और हम इसे कर सकते हैं.''' }}" |
|---|
|
|---|
|
| id | "463" |
|---|
| messages | | text | "{{Fdc candidate links|Mike Peel|Mike Peel|Michael Peel - 8 June 2013.JPG|
FDC की यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका है कि हमारे आन्दोलन के सबसे बड़े संगठन विकिमीडिया को अनुदान में मिली धनराशि को प्रभावी तरीके और जिम्मेदारी से इस प्रकार खर्च करें कि जिसके प्रभाव गौर करने लायक और उल्लेखनीय हों. एक FDC सदस्य के तौर पर, मेरा लक्ष्य होगा:
* विकिमीडिया संगठनों के साथ अपने सात साल के अनुभवों और अन्तर्दृष्टि का उपयोग करके FDC प्रस्तावों का आकलन करना और आवेदन करने वाली संस्थाओं के लिए उचित स्तर की फंडिंग का सुझाव देना, जबकि अनुप्रयोगों पर और संगठनों के बारे में समुदाय की राय को सुनना और उसे प्रोत्साहित करना;
* आवश्यकता पड़ने पर गोपनीयता का सम्मान करते हुए, FDC, और उन संस्थाओं की पारदर्शिता को कायम रखना और उसमें सुधार करना, जिनका यह आकलन कर रही है;
* यह सुनिश्चित करना कि FDC अनुप्रयोग और रिपोर्टिंग के प्रारूप स्पष्ट, संक्षिप्त और समुदाय एवं आवेदकों के लिए सुलभ हों;
* यह सुनिश्चित करना कि विकिमीडिया संगठन अपने कार्य का समुचित तरीके से आकलन करें, साथ ही जिस समुदाय की ओर से वे काम कर रहे हैं उसे स्पष्ट तरीके से और समय-समय पर नियम से रिपोर्ट करें;
* यह सुनिश्चित करना कि संगठन उन सभी मानदंडों और अपेक्षाओं को पूरा करें, जो फाउण्डेशन और समुदाय उनके लिए स्थापित कर रहे हैं (और फाउण्डेशन एवं समुदाय भी संगठनों के मानदंडों एवं अपेक्षाओं को पूरा करें); और
* विकिमीडिया से संबद्ध अन्य संगठनों को उन क्षेत्रों में FDC फंडिंग का आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करना जहां FDC फंडिंग संरचना उनकी प्रभाविता और क्षमता बढ़ाएगी.
यदि आपका कोई प्रश्न है, तो कृपया बेहिचक पूछें!}}" |
|---|
|
|---|
|
| id | "482" |
|---|
| messages | | text | "{{Fdc candidate links|Smallbones|Peter Ekman||
एफडीसी (FDC) का कार्य
* यह सुनिश्चित करना है कि डब्ल्यूएमएफ (WMF) विकीमीडिया संबंधी उन समूहों तक निधि पहुंचाए जो डब्ल्यूएमएफ के रणनीतिक लक्ष्यों को पूरा करने में सबसे ज्यादा असर डाल सकें, और
* बोर्ड, दानदाताओं, और समुदाय को इसके लिए आश्वस्त करना है कि ये निधियां जिम्मेदारी के साथ खर्च की जा रही हैं।
एक एफडीसी सदस्य के तौर पर, मेरी प्राथमिकताएं होंगी:
* एफडीसी और निधि आवंटन प्रक्रिया में दक्षता और प्रभाविता में वृद्धि को जारी रखना। अपने 3 वर्षों के अस्तित्वकाल में एफडीसी एक बिल्कुल नए और अनोखे विचार से एक सुचारू संचालन वाला संस्थान बन चुका है और विकी-आंदोलन के प्रमुख हिस्सों का मूल्यांकन करता है और उन्हें निधि प्रदान करता है। एफडीसी अन्य गैर-लाभकारी संगठनों से बहुत अलग है, और इसने इंटरनेट के युग के लिए एक मॉडल खड़ा किया है। हमें इस मॉडल को और बेहतर बनाने की प्रक्रिया को जारी रखना है।
* *सभी* प्रकार के समूहों और राष्ट्रीयताओं को निधि उपलब्ध कराना, लेकिन विशेषतौर पर आंदोलन में लोगों और समूहों की विविधता को प्रोत्साहित करना, जैसे जैसे विश्व के दक्षिणी भागों केि समूह, और वर्तमान में समुदाय में कम-प्रतिनिधित्व वाले समूह।
* समूहों से संपर्क करना और उन्हें फंडिंग के लिए आवेदन में मदद करना तथा उनके अनुभव को यथासंभव सुचारू और कष्टरहित बनाना।
* प्रभाविता के मात्रात्मक तरीके विकसित करना और यह सुनिश्चित करना जारी रखना कि उन्हें गैर-मात्रात्मक मूल्यांकन को हटाने के बजाय उसके अनुपूरक के तौर पर इस्तेमाल किया जाए।}}" |
|---|
|
|---|
|
| id | "483" |
|---|
| messages | | text | "{{Fdc candidate links|Flixtey|Felix Nartey|Felix Nartey.jpg|
मैं एक युवा और ऊर्जावान व्यक्ति हूं जो विकिमीडिया फाउंडेशन की संकल्पना और लक्ष्यों को लेकर उत्साहित है। मैं उन कार्य अवसरों को लेकर उत्साहित हूं जो हम दुनिया को प्रदान करते हैं और निकट भविष्य में करेंगे।
इस प्रतिष्ठित संस्थान का हिस्सा बनना और हमारी संकल्पना में ठोस भूमिका अदा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मेरा मानना है कि एफडीसी की भूमिका के जरिए, हम अपने पैसे का सही मोल सुनिश्चित कर सकते हैं और व्यापक पैमाने पर समुदाय के उद्देश्य को पूरा करने के लिए अपने संसाधनों के प्रभावी और विवेकसंगत इस्तेमाल करने को सुनिश्चित कर सकते हैं। संबद्ध समूहों ओर संस्थानों की संख्या में बढ़ोत्तरी, अनुदान के मूल्यांकन के क्षेत्रों में एक अधिक स्वायत्त और अधिक निपुण समिति, यानी निधि और प्रसार समिति (फंड्स एंड डिसेमिनेशन कमेटी) की मांग करती है।
मै इस समिति की गतिविधियों में सहयोग करने और बोर्ड के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अनुदान संबंधी निर्णय करने और परामर्श सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए अपने कौशलों और अनुभव का उपयोग करना चाहता हूं।}}" |
|---|
|
|---|
|
| id | "484" |
|---|
| messages | | text | "{{Fdc candidate links|Wittylama|Liam Wyatt|Liam_Wyatt_in_India.jpg|
निधि-प्रसार प्रक्रिया हमारे आंदोलन के प्रचालनों को बुनियादी अंग है, इसलिए अपने मिशन में हमारी सफलता के लिए संबद्ध संस्थानों व संगठनों और एफडीसी की क्षमता बढ़ाने में हमारा सक्रिय सहयोग इसका अत्यंत महत्वपूर्ण घटक है। हमारे पूरे आंदोलन में पेशेवर रुख, पुरस्कार प्रभाविता निर्मित करने में मदद करना, वित्तीय पारदर्शिता को सुनिश्चित करना और सामुदायिक निगरानी रखना बेहद जरूरी है। मैं चाहूंगा कि अगले दो-वर्ष की अवधि में एफडीसी यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करे कि:
* गत वर्षों में अन्य संबद्ध संस्थानों द्वारा जांचे गए ऐसे आवेदक जो प्रमाणित कार्यनीतियां/प्रोजेक्ट/गतिविधियां इस्तेमाल करते हैं, उन्हें पुरस्कृत किया जाए। हम अपने श्रेष्ठ आचरणों का दस्तावेजीकरण करने केि मामले में बेहतर हुए हैं लेकिन सफलताओं को दोहराने में सुधार करने की आवश्यकता है;
* प्रत्येक आवेदक से अपेक्षित मानक उनके विकास स्तर और पेशेवर क्षमता के लिए उपयुक्त हैं। जितना बड़ा संस्थान और उसके द्वारा अनुरोध की गई धनराशि हो, उतने ही ऊंचे मानक होने चाहिए। इसी तरह, छोटी धनराशि का अनुरोध करने वाले छोटे/युवा संबद्ध संस्थानों/व्यक्तियों को महसूस होना चाहिए कि यह प्रक्रिया उनकी मदद करने के लिए है, बाधा पहुंचाने के लिए नहीं;
* सभी पक्ष (एफडीसी, आवेदक, डब्ल्यूएमएफ, अन्य संबद्ध संस्थान/समूह) शुरुआत से ही इस बारे में स्पष्ट हैं कि उनसे क्या अपेक्षा की जाती है, और यह कि पूरी प्रक्रिया के बीच में नियम या अपेक्षाएं बदली नहीं जाएंगी।}}" |
|---|
|
|---|
|
| id | "485" |
|---|
| messages | | text | "{{Fdc candidate links|Ad Huikeshoven|Ad Huikeshoven|Wikimedia Conference 2013-04-20 19.JPG|
एफडीसी अपनी प्रक्रिया को परिपक्व और स्थिर बना रही है, फिर भी कभी-कभी एफडीसी की अनुशंसाए अप्रत्याशित होती है और उन्हें चुनौती दी गई है। एफडीसी के आवेदक प्रस्तावों और रिपोर्टों के लिए मानकों के हमेशा बढ़ते मानकों का सामनाें अनुभव करते हैं। जवाबदेही आवश्यक है, लेकिन कुछ अपेक्षाएं आवेदकों को नवोन्मेष के लिए उत्साहित नहीं करतीं। कुछ संबद्ध समूह-संस्थान मौजूदा मेट्रिक्स और मूल्यांकन व्यवस्था में उनके प्रयासों के लिए सम्मानित हुए बिना अपने पर्यावरण पर असर डालने के काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। एफडीसी को मौजूद ग्लोबल नॉर्थ संबद्ध संस्थानों/समूहों की वृद्धि को बाधित करने के बजाय ग्लोबल साउथ में नए संबद्ध संस्थानों/समूहों के उभार को बढ़ावा देना चाहिए।
चैप्टर और अन्य संबद्ध संस्थाएं अपने साथियों (पियर्स) द्वारा मूल्यांकन एवं समीक्षा किए जाने को पसंद करते हैं। विकिमीडिया नीदरलैंड के पूर्व कोषाध्यक्ष और वर्तमान बोर्ड सदस्य के तौर पर में एक साथी (पियर) हूं।}}" |
|---|
|
|---|
|
| id | "486" |
|---|
| messages | | text | "{{Fdc candidate links|Laurentius|Lorenzo Losa|Lorenzo Losa-2012.JPG|
एफडीसी हमारे आंदोलन का प्रमुख हिस्सा है। यह केवल अनुदान देना (ग्रांटमेकिंग) ही नहीं, बल्कि सहभागी अनुदान देना है। यहां केवल निधियों (फंड्स) का मुद्दा ही नहीं है। अपने प्रमुख मूल्यों को याद रखना अनिवार्य है, और उनमें शामिल हैं:
* पारदर्शिता. इससे योजनाआएं, गतिविधियां, और निर्णय सामने और समझने योग्य हो पाते हैं।
* सहभागिता और भागीदारी। यह हमारे आंदोलन की बुनियाद है।
* स्वयंसेवकों को सशक्त बनाना। हमारे लोगों के पास अद्भुत विचार यानी आइडिया हैं। हमारे संस्थान उन्हें अद्भुत कार्यक्रमों में बदलने के लिए बने हैं।
मेरा मानना है कि एफडीसी अपनी भूमिका अदा करने, और दानदाताओं के धन को प्रभावी ढंग से आवंटित करने में कुछ चुनौतियां का सामना कर रही है:
* विविधता को समझना। संबद्ध संस्थाएं/समूह विभिन्न आकार, संदर्भ और रुख रखते हैं। यह हमारी समृद्धियों में से एक है।
* दीर्घकालिक ढंग से सोचना। यह केवल अगले वर्ष के बारे में नहीं है: एफडीसी की योजनाएं, और अनुशंसाएं, लंबी अवधि में आंदोलन को आकार देती हैं।
* स्पष्टता। पारदर्शी होने का अर्थ केवल जानकारी उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि उसे सुगम और समझ में आने योग्य बनाना भी है; सहभागी होने का अर्थ लोगों को केवल भागीदारी करने देना ही नहीं बल्कि, उन्हें प्रभावी ढंग से ऐसा करने देना है।
एफडीसी एक तकनीकी समिति से कहीं अधिक है। यह तकनीकी निर्णय करती है, लेकिन हमारे मिशन में सहयोग के लिए और हमारे मूल्यों के अनुसार करती है। ये मूल्य ही वे कारण हैं जिनकी वजह से यह समिति है। फाउंडेशन नौ तकनीशियनों की भर्ती कर सकता था; लेकिन उससे फायदा नहीं होता। यह उतना सहभागी और पारदर्शी नहीं होता। यह हमारे आंदोलन से उतना बंधा हुआ नहीं होता।}}" |
|---|
|
|---|
|
| id | "487" |
|---|
| messages | | text | "{{Fdc candidate links|Aegis Maelstrom|Michał Buczyński|Aegis Lodz 2012.jpg|
एफडीसी, विकिमीडिया की वित्तीय प्रबंधक है।
यह स्वयंसेवकों, संबद्ध संस्थाओं/समूहों, स्टाफ और बोर्ड के लिए एक मंच के रूप में काम करते हुए, जब आंदोलन का मार्गदर्शन करती है, तो यह एक तंग करने वाले मूल्यांकनकर्ता से कहीं अधिक महत्व और मायने रखती है। एफडीसी:
* हिस्सेधारकों से सीखकर और इस प्रक्रिया में उनके दृष्टिकोणों को एक-दूसरे से साझा करते हुए, आपकी साझेदार बन सकती है,
* बोर्ड द्वारा स्थापित लक्ष्यों और मानकों को समझाकर और उन्हें बरकरार रखकर, आपकी कोच हो सकती है,
* सर्वाधिक प्रभावी समाधान तक पहुंचने के अपने खुद के अनुभव बताते हुए, आपकी सलाहकार हो सकती है।
एफडीसी एक-एक पैसे के लिए उच्चतर मानक और कुछ बड़ी सफलताएं हासिल करते हुए स्थानीय परिस्थितियों का सम्मान करते हुए और उनके अनुसार निर्माण करते हुए, आंदोलन को वैश्विक और विविधतापूर्ण बनाए रखने में मदद कर सकती है।
यदि चुना जाता हूं, तो मैं इसे साझा लक्ष्य के प्रति सेवा के तौर पर लूंगा और मेरे प्रयासों में निम्नलिखित प्रयास शामिल होंगे:
* साझेदारों की आवश्यकताओं, उम्मीदों और चिंताओं को को समझकर उन्हें आगे पहुंचाने के लिए उनसे संपर्क करना।
* रोल मॉडल और WLM जैसी प्रमाणित अवधारणाओं सहित, श्रेष्ठ मानकों की तलाश करना।
* आवेदकों की सहायता करना।
* साझेदारी और साझा लक्ष्य तलाशना (लोगों के प्रति विनम्र, और समस्याओं के प्रति कठोर होना)
* पैटर्न और बेंचमार्क तलाशते हुए, मात्रात्मक और गुणात्मक डेटा पर काम करना।
* रिपोर्टिंग के मानकों पर काम करना, क्योंकि निर्णय करने के लिए पारदर्शिता स्वास्थ्यप्रद होती है और वास्तविक डेटा अत्यंत आवश्यक होते हैं, लेकिन फॉर्म अधिकांश संबद्ध संस्थाओं/समूहों के लिए बड़ा सिरदर्द हो सकते हैं। मिलजुल कर, संभावित रूप से सार्थक और स्वचालित समाधान निकालने चाहिए।
* संबद्ध संस्थाओं/समूहों के बीच सहकारिता को प्रोत्साहित करना, आंदोलन की वितरित प्रकृति का समर्थन करना, जैसे सामर्थ्य केंद्र (कंपीटेंस सेंटर्स)।}}" |
|---|
|
|---|
|
|
|---|
|
| id | "464" |
|---|
| messages | | column-1 | "विरोध" |
|---|
| column0 | "तटस्थ" |
|---|
| column+1 | "समर्थन" |
|---|
| text | "'''''निधि प्रसार समिति लोकपाल चुनाव 2015 (एक पद रिक्त)'''''" |
|---|
|
|---|
| options | | id | "465" |
|---|
| messages | | text | "{{Fdco candidate links|Kirill Lokshin|Kirill Lokshin|Kirill Lokshin (2013).jpg|
पहली बार जून 2005 में संपादन की श्ाुरुआत के अनुसार मैं लगभग दस वर्षों से विकिमीडियन (Wikimedian) हूं। इस अवधि में, मैंने इस आंदोलन में अनेक पदों पर काम किया है, जिसमें विकिमीडिया डीसी के बोर्ड में रहना और संबद्धता समिति (Affiliations Committee), इंग्लिश विकिपीडिया आर्बिट्रेशन कमेटी और कई अन्य सलाहकार समूहों के सदस्य के तौर पर काम करना शामिल है।
हालांकि पिछले अनेक वर्षों में एफडीसी की प्रक्रिया में उल्लेखनीय परिपक्वता और सुधार आया है, फिरभी मेरा मानना है कि और बेहतर करना हमेशा ही संभव होता है, और इतनी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के निरंतर मूल्यांकन और सुधार का दर्शन विकिमीडिया की निधि प्रसार समिति के लिए लाभदायक है। ऐसे निरंतर सुधारों की वकालत करने और यह सुनिश्चित करने में एक लोकपाल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है कि इस प्रक्रिया से भागीदारों और हिस्सेधारकों को होने वाली परेशानी का निपटान सृजनात्मक तरीके से किया जाए।}}" |
|---|
|
|---|
|
| id | "488" |
|---|
| messages | | text | "{{Fdco candidate links|NickK|Mykola Kozlenko|Wikimedia UK visitors photo wall August 2013 (01).JPG|
एफडीएसी के लोकपाल का पद बहुत नजर आने वाला पद नहीं है, लेकिन निधि प्रसारमिति के कार्य को सुधारने में प्रमुख भूुमिका निभाता है। सालाना योजना अनुदान (Annual Plan Grants) कार्यक्रम लगातार विकसित हो रहा है, और रुचि रखने वाले पक्षों के सुझावों पर विचार करना विकिमीडिया आंदोलनर के लिए लाभदायक होगा- जैसे प्रस्ताव जमा करानेवाले संगठन, प्रस्तावों की समीक्षा में शामिल एफडीसी और बोर्ड के सदस्य, इस प्रक्रिया को सुगम बनाने में शामिल विकिमीडिया फांडेशन के स्टाफ सदस्य और सामान्य तौर पर समुदाय के सदस्य। एफडीसी लोकपाल का एक महत्वपूर्ण मिशन यह सुनिश्चित करना होगा कि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता बरकरार रहे और सभी समस्याओं पर ध्यान दिया जाए।
मैं 7 वर्ष से विकिमीडिया आंदोलन से जुड़ा हूं, मुझे ग्लोबल साउथ (यूक्रेन) और ग्लोबल नॉर्थ (फ्रांस) दोनों ही विकिमीडिया समुदायों की अच्छी जानकारी है। ऑनलाइन, मैं यूक्रेनी विकिपीडिया का एक एडमिनिस्ट्रेटर, चेकयूज़र और पूर्व मध्यस्थ हूं, और मैंने अन्य भाषाओं के कई विकिमीडिया प्रोजेक्ट्स में भी योगदान किया है। ऑफलाइन, मैं वर्ष 2009 से विकिमीडिया यूक्रेन का सदस्य हूं, 2012 से इसका बोर्ड सदस्य हूं, और 2013 से कोषाध्यक्ष हूं, और मैं विकि लव्स मॉन्यूमेंट्स और विकि लव्स अर्थ, लेख प्रतियोगिताएं, क्यूआरपीडिया और अन्य परियोजनाओं जैसे कई प्रोजेक्ट्स में शामिल हूं।}}" |
|---|
|
|---|
|
|
|---|
|
|
|---|